फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Relief for AKTU from the Supreme Court; there will be another special round for admissions; counseling t

UP: एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण; 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

Thu, 13 Aug 2026 06:19 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 13 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद एकेटीयू से जुड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए एक और विशेष चरण की काउंसिलिंग होगी। सातवें चरण में 19 से 27 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी। छठे चरण में 30 हजार से अधिक पंजीकरण और 22 हजार से ज्यादा छात्रों ने पसंद भरी है।

विज्ञापन
AKTU: Relief for AKTU from the Supreme Court; there will be another special round for admissions; counseling t
एकेटीयू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटें भरने को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से जुड़े संस्थानों में प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। ऐसे में विश्वविद्यालय अब एक और विशेष चरण की काउंसिलिंग करेगा। अभी प्रवेश के लिए लगभग 74 हजार सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पांच चरण की प्रवेश काउंसिलिंग से 25 हजार प्रवेश हुए हैं। जबकि अभी छठें चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा छात्रों ने चॉइस भरी है। इस चरण में चॉइस फिलिंग 16 अगस्त तक चलेगी। जबकि सीट एलॉटमेंट 18 को और फिजिकल रिपोर्टिंग 19 से 21 अगस्त तक होगी।

विज्ञापन

12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा

इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने 7वें चरण की प्रवेश काउंसिलिंग का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 से 23 अगस्त तक होंगे। फीस जमा 19 से 26 अगस्त तक होंगे। चॉइस फिलिंग 23 से 26 अगस्त तक और सीट एलॉटमेंट 27 अगस्त को होगा। वहीं फिजिकल रिपोर्टिंग 29 से 31 अगस्त तक होगी। इस चरण में भी जेईई, सीयूईटी यूजी और उसके बाद 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक अनुमति मिली है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक और प्रवेश का मौका देने का निर्णय लिया है। इन दो विशेष चरणों में अपेक्षित संख्या में प्रवेश होंगे। साथ ही छात्रों को भी बेहतर प्रवेश का विकल्प मिलेगा। विश्वविद्यालय ने 7वें चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed