{"_id":"6a7dd87df9af1e636a069d57","slug":"video-video-vathhanasabha-maraga-btha-hana-sa-rajabhavana-maraga-para-lga-lb-jama-vahana-calka-parashana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विधानसभा मार्ग बंद होने से राजभवन मार्ग पर लगा लंबा जाम, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विधानसभा मार्ग बंद होने से राजभवन मार्ग पर लगा लंबा जाम, वाहन चालक परेशान
15 अगस्त के आयोजन की तैयारियों के चलते विधानसभा मार्ग बंद किए जाने से शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग के कारण हजरतगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को राजभवन मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। इससे राजभवन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई।
सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके चलते आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की। मार्ग बंद होने से कार्यालय जाने वाले लोगों और अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।