{"_id":"6a7dd86fb4722126f60aec16","slug":"video-video-shama-hata-ha-lkhanauu-ma-bthal-masama-taja-brasha-sa-garama-oura-umasa-sa-rahata-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शाम होते ही लखनऊ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी और उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शाम होते ही लखनऊ में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी और उमस से राहत
राजधानी में शाम होते ही मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से सड़कें भीग गईं और मौसम सुहाना हो गया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश के दौरान आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। नवीन गल्ला मंडी के आसपास तेज बारिश के कारण कुछ देर के लिए यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और आसपास के प्रतिष्ठानों की छतों के नीचे खड़े नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से राजधानीवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली। लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया। हालांकि, तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।