Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Outrage in Ambala over the failure to take action against Gursimran Singh Mand and the release of those detained; a confrontation ensued between the Sikh community and the police
{"_id":"6a7d813ffc4bd09ac0007e9e","slug":"video-outrage-in-ambala-over-the-failure-to-take-action-against-gursimran-singh-mand-and-the-release-of-those-detained-a-confrontation-ensued-between-the-sikh-community-and-the-police-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर रोष, सिख संगत व पुलिस के साथ हुआ टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर रोष, सिख संगत व पुलिस के साथ हुआ टकराव
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को हुई घटना को लेकर विशाल बैठक चल रही है। सेंकड़ों की संख्या में सिख संगत व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के सदस्य शामिल हुए। बैठक में घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है व आगामी रणनीति और कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर सिख समाज में रोष है। उधर, गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। सदस्यों का कहना था कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से एकतरफा कार्रवाई का प्रभाव पैदा हो रहा है। संगत ने सभी शिकायतों पर निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की।
बैठक में उस सड़क दुर्घटना का मुद्दा भी उठाया गया, जिसमें गुरसिमरन सिंह मंड से संबंधित वाहन उनके पुत्र भवजोत सिंह चला रहे थे। संगत ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। बैठक में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता का नाम तरसेम सिंह और माता का नाम बलविंदर कौर सहित अन्य जत्थेबंदिया सहित
एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह तलाकौर, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, रुपिंदर सिंह लाडी, सुखदेव सिंह न्यूवला, गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, हरिंदर सिंह राछेड़ी, निर्मल सिंह जोला और बलकार सिंह मर्दों साहिब समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।