सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10.50 lakh fraud by using fake Facebook ID and posing as a travel agent

Panchkula News: फेक फेसबुक आईडी व ट्रैवल एजेंट बनकर 10.50 लाख की ठगी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
10.50 lakh fraud by using fake Facebook ID and posing as a travel agent
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी फेसबुक आईडी और ट्रैवल एजेंट बनकर अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पहले पीड़ित को उसके रिश्तेदार की फेक फेसबुक आईडी के जरिए संपर्क कर भरोसे में लिया और फिर विदेश से पैसे आने का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित से आधार कार्ड मंगवाया और 10.40 लाख रुपये आने की फर्जी रसीद भेजी। इसके बाद खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल की और बताया कि रकम खाते में ट्रांसफर हो गई है, जिसे अगले दिन निकाला जा सकता है। इसी बीच ट्रैवल एजेंट बनकर दस्तावेज क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाए गए। पहले छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के जरिए रकम ली गई, फिर बड़े भुगतान के लिए दबाव बनाया गया। पीड़ित के परिजनों से भी अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। बाद में नेशनलिटी क्लियरेंस और अन्य बहानों से लगातार पैसे मांगे जाते रहे। जब बार-बार रकम मांगने का सिलसिला जारी रहा और कोई वास्तविक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed