सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saksham Yadav of Panchkula has made her Taekwondo debut, winning several medals at the international level.

Panchkula News: पंचकूला की सक्षम यादव ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते कई पदक

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Saksham Yadav of Panchkula has made her Taekwondo debut, winning several medals at the international level.
विज्ञापन
पंचकूला। ताइक्वांडो खिलाड़ी सक्षम यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है और लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
Trending Videos



सक्षम यादव पंचकूला की रहने वाली है उनका जन्म 22 अक्टूबर 2007 को हुआ। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई वर्ष 2024-25 में पूरी की है और फिलहाल चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 से बीएससी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उनका संतुलन सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्षम यादव ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक जीते। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि वर्ष 2024 में कोरिया में आयोजित वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतना रहा। इसके अलावा उन्होंने 2022 में यूएई में ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप और नेपाल के माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन में स्वर्ण पदक हासिल किए। 2023 में फुजैराह ओपन में उन्होंने रजत पदक भी जीता।



सक्षम ने एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने वियतनाम, बुल्गारिया और लेबनान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल किया।



राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 2024 में कटक, ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा कानपुर, नासिक और बेंगलुरु में हुई कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में उनका दबदबा देखने को मिला है। सक्षम यादव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed