{"_id":"6a311aeec1de52102c0980ad","slug":"accident-in-panchkula-elderly-women-dies-in-road-mishap-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हादसा: घर लौट रही बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बाजू कटकर हुई अलग; ऑटो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हादसा: घर लौट रही बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बाजू कटकर हुई अलग; ऑटो चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
रेवा बुधवार सुबह अपने पति का उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल गई थीं। वहां से वे आधार कार्ड लेनेे घर आ रही थी तभी उनके साथ हादसा हो गया।
क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के समीप बुधवार दोपहर एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ऑटो चालक भी घायल हो गया।
हादसे में महिला का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कालका निवासी रेवा (75 ) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवा बुधवार सुबह अपने पति का उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वह अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल गई हैं। इसके बाद वह आधार कार्ड लेने के लिए ऑटो में सवार होकर वापस घर जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ में भी गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना में ऑटो चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।