सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula car plunges into gorge near Nolta village woman dies six injured

पंचकूला में हादसा: नॉल्टा गांव के पास खाई में गिरी अनियंत्रित इनोवा कार, 22 साल की युवती की मौत; छह घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 16 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कार में सवार महिलाएं और चालक परमाणु क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा रोजाना ड्यूटी के लिए आना-जाना करते थे।  

Panchkula car plunges into gorge near Nolta village woman dies six injured
अस्पताल में भर्ती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला में पिंजौर क्षेत्र के नॉल्टा गांव के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह अन्य लोग घायल हो गए।


हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर पिंजौर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उषा (22) निवासी ठाठर मंधाना को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चालक हेमंत (20) निवासी जोड़ीवाला, पार्वती (40) निवासी मल्लाह, ममता (35) निवासी केदारपुर, सुनीता देवी (45) निवासी ओड्डा, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), भावना (28) निवासी जाखरोड़ा, जिला सोलन तथा सुषमा (32) निवासी केदारपुर घायल हो गईं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार महिलाएं और चालक परमाणु क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा रोजाना ड्यूटी के लिए आना-जाना करते थे। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed