{"_id":"6a28772043f87720460cfd77","slug":"all-five-accused-in-the-fake-call-center-case-remanded-to-judicial-custody-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137365-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी कॉल सेंटर के पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी कॉल सेंटर के पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सबहेड:
रिमांड के दौरान चार कंप्यूटर और एक मोबाइल बरामद, नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
पंचकूला। सेक्टर-2 में संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को मंगलवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
आरोपियों की पहचान राजा सिद्दीकी निवासी मोहाली, अक्षय उर्फ टिक्कु निवासी दिल्ली, नवदीप बेदी उर्फ राज बेदी निवासी बटाला (पंजाब), अंकुर कपूर निवासी पंचकूला और लक्ष्य निवासी ढकौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चार कंप्यूटर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच एजेंसियां अब इन उपकरणों से प्राप्त डिजिटल डेटा और दस्तावेजों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को फोन करते थे और तकनीकी सहायता समेत विभिन्न झूठे बहाने बनाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि कॉल सेंटर को कॉरपोरेट कार्यालय की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था और कर्मचारी अंग्रेजी में विदेशी नागरिकों से बातचीत करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन राज्यों और देशों तक फैला हुआ था तथा इस पूरे रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।