सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nurses at Panchkula Civil Hospital stage a two-hour strike.

Panchkula News: पंचकूला सिविल अस्पताल में नर्सों ने दो घंटे की हड़ताल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nurses at Panchkula Civil Hospital stage a two-hour strike.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने की नारेबाजी; मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक की। यह प्रदर्शन कुरुक्षेत्र के अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली स्ट्राइक के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। पीसी, आईसीयू, एचडीयू, इमरजेंसी और लेबर रूम वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर स्ट्राइक में शामिल थे।

नर्सिंग समुदाय की गरिमा पर हमला
एसोसिएशन की पदाधिकारी संतोष ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की टिप्पणियों से नर्सिंग समुदाय की गरिमा और मनोबल को ठेस पहुंची है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो स्ट्राइक बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताया समर्थन
नर्सिंग स्टाफ के साथ 32 महिला कर्मचारियों ने स्ट्राइक में भाग लिया। एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मासिस्ट्स ने भी नर्सिंग समुदाय के समर्थन में खड़े होने की बात कही और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


मरीजों को हुई परेशानी
स्ट्राइक के दौरान कई मरीजों को घर लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने नर्सिंग स्टाफ की जगह मेडिकल स्टूडेंट्स से सेवाएं संचालित करवाई, लेकिन ओपीडी, गायनी और लैब टेस्टिंग में लंबी कतारें बनी रहीं। मरीजों ने इलाज में देरी और असुविधा की शिकायत की। ेेसिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर. एच. चौहान ने बताया कि स्ट्राइक से पहले मरीजों के टेस्ट और इलाज किए गए थे और नर्सिंग स्टूडेंट्स की मदद से स्थिति को संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed