{"_id":"6a4c13a2c1cfcb37f50ab501","slug":"controversy-over-the-investigation-into-allegations-of-misconduct-against-a-roadways-employee-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-138365-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रोडवेज कर्मचारी पर दुर्व्यवहार के आरोप की जांच पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रोडवेज कर्मचारी पर दुर्व्यवहार के आरोप की जांच पर विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ता ने करनाल में जांच पर जताई आपत्ति, सीएम और परिवहन मंत्री को भेजी शिकायत की प्रति
घटना की क्षेत्र में ही जांच कराने की उठाई मांग, निजी नौकरी का हवाला देकर करनाल जाने में जताई परेशानी
कर्मचारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता रंजीत सिंह ने करनाल में जांच के लिए बुलाए जाने पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच कालका, पंचकूला या चंडीगढ़ में कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जांच अधिकारी को पत्र भेजने के साथ मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है।
रंजीत सिंह ने जांच अधिकारी-सह-यातायात प्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, करनाल को भेजे पत्र में बताया कि उन्हें जांच में उपस्थित होने संबंधी पत्र तीन जुलाई की शाम को मिला। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में कथित घटना हुई, जांच भी उसी क्षेत्र में होनी चाहिए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी पहले भी उन्हें परेशान कर चुका है और अब जांच के नाम पर करनाल बुलाकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह निजी नौकरी करते हैं, ऐसे में बार-बार करनाल जाना उनके लिए आर्थिक और व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। उन्होंने मांग की कि यदि जांच के लिए करनाल बुलाया जाता है तो आने-जाने की सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
रंजीत सिंह ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हरियाणा की सीएम विंडो और परिवहन मंत्री को भी भेजी गई है।
क्या था मामला
रंजीत सिंह के अनुसार, 30 मई 2026 की रात करीब 9:35 बजे वह मनीमाजरा बस स्टॉप पर कालका जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान करनाल डिपो की एक बस वहां पहुंची। आरोप है कि परिचालक ने उन्हें बताया कि बस कालका बस स्टैंड न जाकर बाईपास से जाएगी। इसके बाद उन्होंने कालका बाईपास की टिकट ली, लेकिन उन्हें पिंजौर के मल्लाह मोड़ के पास उतार दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टिकट कालका की होने के बावजूद विरोध करने पर परिचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
कोट
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला करनाल डिपो का होने के चलते शिकायतकर्ता को जांच के लिए वहां बुलाया गया होगा। - सुखदेव सिंह, जीएम, पंचकूला, हरियाणा रोडवेज