फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New tubewell in Sector-15 to resolve drinking water shortage.

Panchkula News: सेक्टर-15 में नए ट्यूबवेल से दूर होगी पेयजल किल्लत

Wed, 08 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
New tubewell in Sector-15 to resolve drinking water shortage.
मेयर श्याम लाल बंसल ने किया शुभारंभ, एचएसवीपी ने पूरा कराया निर्माण कार्य
विज्ञापन

लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कदम
पार्षद जय कौशिक के प्रयासों से स्वीकृत हुआ था ट्यूबवेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा स्थापित नए ट्यूबवेल का मंगलवार को मेयर श्याम लाल बंसल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जय कौशिक ने महापौर का स्वागत किया।
पार्षद जय कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए उन्होंने एचएसवीपी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर नए ट्यूबवेल का एस्टीमेट स्वीकृत कराया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य संपन्न हुआ और अब ट्यूबवेल शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नए ट्यूबवेल के शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और पार्षद जय कौशिक का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल चालू होने से पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर श्याम लाल बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है और शहर में आवश्यक विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में वार्ड के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed