फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Convict sentenced to 20 years in case involving sexual assault of a four-year-old child

Panchkula News: चार साल के बच्चे से कुकर्म के मामले में दोषी को 20 साल की सजा

Wed, 28 Oct 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to 20 years in case involving sexual assault of a four-year-old child
पंचकूला। चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पंचकूला जिला अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला करीब साढ़े चार साल पुराना है। दोषी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अप्रैल 2022 में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषी को अधिकतम सजा देने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने सजा में नरमी बरतने की अपील की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, पीड़ित बच्चे का परिवार पंचकूला में किराये के मकान में रहता था। 13 अप्रैल 2022 को बच्चे के पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवक ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया है। घर पहुंचने पर बच्चे ने पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed