{"_id":"6ab4341e01f996b2c40247a7","slug":"driver-ignored-warnings-against-speeding-tractor-trolley-overturned-eight-laborers-injured-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24671-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज चलाने से मना किया, नहीं माना चालक<bha>;<\/bha> ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज चलाने से मना किया, नहीं माना चालक<bha>;</bha> ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ मजदूर घायल
विज्ञापन
पंचकूला से सिविल अस्पताल में घायल मजदूर।
बरवाला में बतौड़ के पास हादसा, तीन मजदूरों की हालत गंभीर; सभी घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल किया रेफर
घायलों का आरोप- ठेकेदार ने नया चालक रखा था, हादसे के बाद मजदूरों को मौके पर छोड़कर चला गया
माई सिटी रिपोर्टर
बरवाला। बरवाला मेन रोड पर बतौड़ के पास बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुरगी की खाद लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर सवार आठ मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान लाल बहादुर, ब्रह्मदेव, नंदलाल, धर्मेंद्र, मघु, विनोद, गजेंद्र और मुन्ना के रूप में हुई है। धर्मेंद्र, नंदलाल और विनोद को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
चालक को तेज चलाने से किया था मना
घायल नंदलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को तेज गति से वाहन चलाने से मना किया था, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। नंदलाल के अनुसार हादसे के बाद चालक कुछ देर मौके पर रुका और फिर सभी मजदूरों को छोड़कर चला गया।
ठेकेदार ने हाल ही में रखा था चालक
घायलों ने बताया कि ठेकेदार ने चालक को हाल ही में काम पर रखा था। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।