फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus did not stop at the designated stop; female student dropped off 500 meters further ahead.

Panchkula News: निर्धारित बस स्टॉप पर नहीं रोकी बस, छात्रा को 500 मीटर आगे उतारा

Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bus did not stop at the designated stop; female student dropped off 500 meters further ahead.
अमरावती एनक्लेव निवासी ने परिवहन विभाग में की शिकायत, चालक-परिचालक पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कालका-चंडीगढ़ रूट की बस संख्या एचआर 68 जीवी 4812 के चालक पर छात्रा को सेक्टर-6 की सड़क पर उतारने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। अमरावती एनक्लेव निवासी भारत भूषण बंसल ने हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को शिकायत देकर बस संख्या एचआर 68 जीवी 4812 के चालक और परिचालक पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार 17 सितंबर को उनकी बेटी चंडीमंदिर बस स्टॉप से सेक्टर-6 टैंक चौक जाने के लिए बस में सवार हुई थी। आरोप है कि चालक ने निर्धारित टैंक बस स्टॉप पर उतारने के बजाय उसे करीब 500 मीटर आगे सेक्टर-6 की सड़क पर उतार दिया।
भारत भूषण बंसल ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन अमरावती एनक्लेव से चंडीगढ़ कॉलेज जाती है। उन्होंने शिकायत में कहा कि कालका से चंडीगढ़ आईएसबीटी-43 जाने वाली यह बस अमरावती एनक्लेव के निर्धारित बस स्टॉप पर नियमित रूप से नहीं रुकती। इससे यात्रियों, विशेषकर छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि छात्रा को निर्धारित स्टॉप से हटकर सुनसान स्थान पर उतारना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। उन्होंने चालक और परिचालक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण बंसल ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा परिवहन विभाग के महानिदेशक और महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed