सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-registration portal down; mutation and transfer work affected.

Panchkula News: ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल ठप, इंतकाल और तबादला कार्य प्रभावित

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
E-registration portal down; mutation and transfer work affected.
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय में ऑनलाइन सेवाओं में आ रही तकनीकी दिक्कतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। करीब 15 दिनों से ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिससे जमीन से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

तहसील में आने वाले लोगों का कहना है कि नया पोर्टल लागू होने के बाद से समस्याएं लगातार बढ़ी हैं। सबसे बड़ी दिक्कत जमीन की बिगा-बिस्वा संबंधी गणना में आ रही है। पोर्टल पर जमीन की सही बिगा-बिस्वा गणना नहीं आती। इसके साथ ही पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण इंतकाल, बदर और जमीन का ऑनलाइन तबादला जैसे कार्य लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपने जमीन संबंधी दस्तावेजी कार्य करवाने के लिए तहसील पहुंचे, लेकिन पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि बार-बार तहसील के चक्कर लगाने से समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


तकनीकी खामी का असर रजिस्ट्रियों पर भी दिखाई दे रहा है। पहले की तुलना में रजिस्ट्री कार्य की गति धीमी हो गई है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ संपत्ति संबंधी कार्य कराने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार डिजिटल सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पोर्टल की खामियों के कारण जनता को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर ऑनलाइन सेवाओं को सुचारु बनाए।
कोट

-मैं पिछले दो सप्ताह से इंतकाल करवाने के लिए तहसील आ रहा हूं, लेकिन हर बार पोर्टल की समस्या बताकर वापस भेज दिया जाता है। ऑनलाइन व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। -जगतार सिंह, किसान
कोट

-जमीन के रिकॉर्ड से जुड़े काम रुके होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर नहीं हुईं तो लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। सरकार को ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। - ग्रोवर ,डाक्यूमेंट राइटर

कोट

-काफी समय से जमीन कि फर्द से कुछ नाम हटाने कि लिए आ रहा हूं लेकिन पोर्टल नहीं चल रहा कहकर मोड़ दिया जाता है। मौजूदा स्थिति में लोगों को पहले से ज्यादा धक्के खाने पड़ रहे हैं। विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। -सरदारा सिंह, किसान


कोट

-ऑनलाइन तबादला और बदर का काम रुका होने से कई जरूरी कार्य अटक गए हैं। तकनीकी खराबी का समाधान जल्द होना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। करीब 15 दिन से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं -मलकीत सिंह

कोट
पोर्टल पर नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। किसी भी नई व्यवस्था को पूरी तरह समझने और व्यवस्थित रूप से लागू होने में थोड़ा समय लगता है। शुरुआती चरण में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। संबंधित विभाग लगातार काम कर रहा है और जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य रूप से सुचारु हो जाएंगी।-तहसीलदार सुरेश कुमार,पंचकूला तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed