फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Foundation stone laid, but the road was never built; people have been waiting for a year.

Panchkula News: शिलान्यास हुआ, सड़क नहीं बनी<bha>;</bha> एक साल से इंतजार में लोग

Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid, but the road was never built; people have been waiting for a year.
मोरनी-रायपुररानी मार्ग का 9 किमी निर्माण अधूरा, बारिश में गड्ढों और धंसी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन

पलासरा के पास सड़क धंसी, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी-रायपुररानी सड़क मार्ग के 9 किलोमीटर निर्माण कार्य का करीब एक वर्ष पहले शिलान्यास हुआ था, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका। बारिश के चलते सड़क की हालत और खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, मलबा और धंसे हिस्से वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। पलासरा गांव के पास सड़क का हिस्सा धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण में तेजी नहीं दिखाई गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना कर्मचारी, व्यापारी, मरीज, विद्यार्थी और किसान गुजरते हैं। मोरनी व हिमाचल क्षेत्र के किसान भी अपनी फसल इसी सड़क से मंडियों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं कर रहे। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में देरी हो रही है तो कम से कम बरसात के दौरान गड्ढों को भरने और मलबा हटाने जैसे अस्थायी उपाय किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश चौधरी, विजय कुमार और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई नरेश कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्य प्रक्रिया रोकी गई थी, आगे आदेश मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।

कोट:
उच्च अधिकारियों के आदेश पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया रोकी गई थी। आगे जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।
-नरेश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed