{"_id":"6a8611674206fa9aaf0db2a6","slug":"morni-raipur-rani-road-closed-for-the-second-consecutive-day-roadways-bus-gets-stuck-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-140181-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लगातार दूसरे दिन बंद हुआ मोरनी-रायपुर रानी मार्ग, रोडवेज बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लगातार दूसरे दिन बंद हुआ मोरनी-रायपुर रानी मार्ग, रोडवेज बस फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंडस्लाइड से 4 घंटे थमा यातायात, बढ़ियाल में डंगा गिरने से मकान पर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को मलबा गिरने से बंद हुआ मोरनी-रायपुर रानी मार्ग बुधवार सुबह फिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग करीब तीन से चार घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस भी रास्ते में फंस गई, जबकि कई स्कूली बच्चों को परेशानी के चलते छुट्टी करनी पड़ी।
बुधवार सुबह करीब सात बजे मार्ग पर मलबा आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 10 से 11 बजे के बीच रास्ता साफ होने के बाद यातायात बहाल हो सका। लगातार दूसरे दिन मार्ग बंद होने से ग्रामीणों, यात्रियों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में रोजमर्रा का अधिकांश सामान रायपुर रानी से इसी मार्ग के जरिए पहुंचता है।
बारिश का असर गांवों में भी दिखने लगा है। बढ़ियाल गांव में रमेश कुमार के घर के आगे स्थित क्षतिग्रस्त डंगा पूरी तरह गिर गया, जिससे उनके मकान पर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डंगे की मरम्मत को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मुख्य मार्गों के अलावा गांवों को जोड़ने वाले कई कच्चे संपर्क रास्ते भी बारिश से बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा दीवारें बनाने तथा क्षतिग्रस्त डंगों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।