{"_id":"6a442aa157a0503515057426","slug":"sarpanches-met-the-panchayat-minister-and-demanded-that-development-works-be-executed-through-the-panchayats-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138127-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायत मंत्री से मिले सरपंच, विकास कार्य पंचायतों से कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायत मंत्री से मिले सरपंच, विकास कार्य पंचायतों से कराने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.10 करोड़ रुपये की राशि के लिए जताया आभार, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष रखीं विकास संबंधी मांगें
आदर्श योजना के कार्य पंचायतों के माध्यम से कराने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने मुलाकात कर विकास कार्यों और पंचायतों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। सरपंचों ने आदर्श योजना के तहत विकास कार्य पंचायतों के माध्यम से कराने की मांग उठाई, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से पंचायतों के विकास के लिए मिली 3.10 करोड़ रुपये की राशि पर सरकार का आभार भी जताया।
मंत्री मंगलवार को ज्ञानचंद गुप्ता के निवास पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड-6 से पार्षद पार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे।
बैठक में सरपंचों ने आदर्श योजना के तहत होने वाले विकास कार्य पंचायतों के माध्यम से कराने की मांग रखी। रत्तेवाली के सरपंच विशाल ने माइनिंग रॉयल्टी से जुड़े कार्य भी पंचायतों के जरिए करवाने का सुझाव दिया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार पंचायतों और ग्रामीण विकास से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी आएगी।
इस अवसर पर सरपंच ओम सिंह, सरपंच प्रतिनिधि चरणजीत सिंह टिब्बी, मीनू राणा, विशाल, अशोक शर्मा, पार्षद हरेंदर मालिक, वीरेंदर राणा, प्रमोद वत्स, गौतम राणा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।