पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uproar during recording; employee accused of being on duty while intoxicated.

Panchkula News: रिकॉर्डिंग के दौरान हंगामा, कर्मचारी पर नशे में ड्यूटी करने का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar during recording; employee accused of being on duty while intoxicated.
मानकटबरा में ग्रामीणों ने दी लिखित शिकायत, मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठी
विज्ञापन

मिल्क रिकॉर्डिंग के दौरान कर्मचारी की कार्यशैली पर उठे सवाल
ग्रामीणों का आरोप, विरोध पर सरकारी गाड़ी छोड़कर चला गया कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। गांव मानकटबरा में पशु मिल्क रिकॉर्डिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी पर कथित रूप से नशे की हालत में ड्यूटी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत देकर जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार 30 जून को महावीर सिंह पुत्र रामदिया के पशु की मिल्क रिकॉर्डिंग के दौरान पशुपालन विभाग के कर्मचारी सतिंदर कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठे। आरोप है कि जब ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना देने की बात कही तो कर्मचारी अपनी सरकारी गाड़ी मौके पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामपाल, महावीर, अभिषेक, विक्रम, विशाल, कुलदीप, जसबीर, अनु, रीना देवी, रमेश, शिमला, कमलेश रानी, कमलेश, सुनीता, संतोष और गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी डॉ. ईश्वर सिंह, एसडीओ को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट
पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. नीतू गोयल ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित वीएलडीए के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed