सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The atmosphere of devotion resonated from the Mother's Chowki

Panchkula News: माता की चौकी से गूंजा भक्ति का माहौल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of devotion resonated from the Mother's Chowki
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित सीनियर सिटीजंस काउंसिल में शनिवार को माता की चौकी का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और ज्योति प्रज्वलन से हुई। भजन गायक भगत देश बंधु एवं उनकी मंडली ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और कई श्रद्धालुओं ने नृत्य कर माता रानी का गुणगान किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं स्पिरिचुअल कमेटी के चेयरपर्सन आरसी गुप्ता और उनकी टीम ने मैनेजिंग कमेटी के सहयोग से संभालीं। उपस्थित लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। काउंसिल के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि परिषद समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि सदस्यों में भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव मजबूत हो सके। महासचिव अविनाश मेहता सहित मैनेजिंग कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed