फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dialogue between Hanuman and Ravana captivated the audience, while the episode in Ashok Vatika proved deeply moving.

Panchkula News: हनुमान-रावण संवाद ने बांधा समां, अशोक वाटिका प्रसंग ने किया भावविभोर

Mon, 19 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The dialogue between Hanuman and Ravana captivated the audience, while the episode in Ashok Vatika proved deeply moving.
-मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी की मौजूदगी में श्री रामलीला युवा मंच की 11वीं रात्रि का मंचन
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका ओपन एयर थिएटर में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से आयोजित रामलीला की 11वीं रात्रि श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद, हनुमान-सीता भेंट, अशोक वाटिका उजाड़ने और अक्षय कुमार वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। हनुमान जी और रावण के बीच तीखे संवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
हनुमान-रावण संवाद रहा आकर्षण का केंद्र

हनुमान जी की भूमिका में हिमांशु शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट और अक्षय कुमार वध के दृश्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। रावण की भूमिका में धर्मपाल शर्मा ने दमदार अभिनय किया। इसके बाद रामदल में हनुमान जी के आगमन, जामवंत से जुड़े प्रसंगों और सेतु पूजन का मंचन हुआ। इन दृश्यों के माध्यम से भक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

एलईडी ग्राफिक्स और लाइटिंग ने बढ़ाई भव्यता

रामलीला में आधुनिक एलईडी ग्राफिक्स, ध्वनि प्रभाव और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया। कलाकारों के अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों को बांधे रखा। भगवान श्रीराम की भूमिका मोहित शर्मा, लक्ष्मण की सन्नी शर्मा और माता सीता की भूमिका आंचल ने निभाई। कार्यक्रम में श्याम लाल बंसल, अजय मित्तल और बंतो कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed