फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Himachal: Tourists flock to Rohtang to see snow; weather to remain clear until the 24th

हिमाचल: रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे सैलानी, 24 तक मौसम साफ, धूप खिली तो दिन में बढ़ सकता है पारा

Mon, 19 Oct 2026 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 02:58 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
 

विज्ञापन
Himachal: Tourists flock to Rohtang to see snow; weather to remain clear until the 24th
आकर्षक रोहतांग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक रोहतांग समेत अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सर्वाधिक 4.8 मिमी, किन्नौर के निचार में 2.3 मिमी, चंबा के जोत में 1.2 मिमी और शिमला के सराहन में 1.0 मिमी बारिश हुई। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -1.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed