सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   80 students passed the Navodaya entrance exam.

Panipat News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा में 80 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
80 students passed the Navodaya entrance exam.
विज्ञापन
पानीपत। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। घोषित परिणाम में 80 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें सामान्य वर्ग के 26, ओबीसी वर्ग के 30 और एससी एसटी वर्ग के 24 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
Trending Videos

परीक्षा में कुल 3166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2226 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 940 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि अभिभावकों का सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर लगातार विश्वास बढ़ रहा है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed