{"_id":"84-52090","slug":"Panipat-52090-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय समारोह को नहीं मिला मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय समारोह को नहीं मिला मुख्य अतिथि
Panipat
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकलांग और महिला विकास संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि बनने को तैयार नहीं हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम आयोजित किया और प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। आयोजकों ने प्रशासन की अनदेखी के बाद आकाशवाणी के पूर्व निदेशक को आमंत्रित किया। समारोह में करीब 300 बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया।
विकलांग और महिला विकास संघ द्वारा शुक्रवार को नेत्रहीन कल्याण सप्ताह और अंतरराष्ट्रीय महिला पर दिवस माडल टाउन कम्युनिटी सेंटर में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी केंद्र के पूर्व निदेशक धर्मपाल मलिक रहे। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है, वहां पर देवता निवास करते हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों की पहचान कर इन्हें हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ा लिखा समाज कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति में फंस गया। ऐसे में समाज का बच पाना मुश्किल है।
हिंदी अध्यापक राधे श्याम ने कन्या भ्रूण हत्या और किरण कुमार ने वर्तमान स्थिति पर कविता पढ़ी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल लाभ सिंह कादियान ने की। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीएसी रघुवीर चंद्र जैन, सुरेश मित्तल, सेवाराम बंसल, सुषमा भाटिया, डा. राकेश जायसवाल, सुभाष भाटिया, श्याम सुंदर शुक्ला, किरण कुमार, दीपचंद निर्मोही, इंदिरा खुराना और विनोद पांचाल विशिष्ट अतिथि रहे।
अधिकारियों के प्रति जताया रोष
मंच संचालन संघ के प्रदेशाध्यक्ष बृज मोहन गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रशासन की अनदेखी पर रोष प्रकट किया और कहा कि वे तीन दिन से प्रदेश स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनका न्योता स्वीकार नहीं किया। प्रशासन की अनदेखी से विकलांग और महिलाओं में रोष है।
इन्हें मिला सम्मान
सम्मानित होने वालों में धर्मपाल गुप्ता, अजय सिंगला, महेश डावर, कुसुम बंसल, मधु, सुभाष कुच्छल, सोनिया मिगलानी, रघबीर मोर, वीर सिंह, तरसेम लाल, सुनीता, नरेश कुमार, सुमित्रा सांगवान, राकेश बूरा, गीता गुप्ता समेत समारोह में विकलांग पुरुष और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले तीन सौ लोगों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, सतबीर सिंह, अनु बैनीवाल, गीता गुप्ता, अनीता, कंवरभान, चंद्रवीर, जगदीप राठी, जयभगवान शर्मा, रसीद खान, ऋषिराज, रामेश्वर दास, सीमा रानी और वैजयंती मौजूद रहे।

Trending Videos