फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A rally will be held at Ramlila Maidan in New Delhi on November 1st.

Panipat News: एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी रैली

Mon, 19 Oct 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
A rally will be held at Ramlila Maidan in New Delhi on November 1st.
पानीपत। इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर भारत कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की एक अहम बैठक रविवार को गीता कॉलोनी स्थित क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड प्रीतम रावल ने की, जबकि संचालन जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवा आंदोलन के साथ हुई घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की गई। राज्य नेता कामरेड सुनील दत्त ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तमाम विपक्षी दल व बुद्धिजीवी सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 करोड़ वोट चोरी के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। माकपा जिला कमेटी ने निर्णय लिया कि एक नवंबर की रैली को सफल बनाने के लिए गांवों व बस्तियों में जन अभियान चलाया जाएगा और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर पानीपत से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र छौक्कर, राजपाल गाहल्याण, जयभगवान, रोहतास, पायल और नवीन सपरा उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

रैली के प्रमुख मुद्दे :
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त कर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।- चुनाव आयोग को पारदर्शी व देश की जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में वोट चोरी की स्वतंत्र जांच हो।
-चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर पर करवाए जाएं और जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए दोबारा बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed