सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man died after falling from a train, and a girl was injured.

Panipat News: ट्रेन की गिरकर युवक की मौत, एक बच्ची हुई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a train, and a girl was injured.
विज्ञापन
समालखा। समालखा क्षेत्र में रविवार को रेल से गिरने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। एक घटना में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 11 वर्षीय बच्ची ट्रेन से गिरकर घायल हो गई।
Trending Videos


पहली घटना सुबह करीब 5 बजे भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन के बीच हुई। यहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दूसरी घटना अल सुबह करीब 12:50 बजे समालखा रेलवे स्टेशन के पास हुई। हिमाचल एक्सप्रेस में दिल्ली से पंजाब जा रही 11 वर्षीय अन्नु कुमारी निवासी मोहाली (पंजाब) की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा कर उल्टी करवाने का प्रयास किया, तभी संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गई और घायल हो गई। घायल अन्नु कुमारी को तुरंत समालखा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत भेज दिया गया। पानीपत अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने चोट मामूली होने के कारण उपचार के बाद बच्ची को परिजनों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed