{"_id":"6ad764f309a4ea40400a50ce","slug":"absence-of-a-divider-has-increased-the-risk-of-accidents-people-are-getting-injured-daily-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166335-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिवाइडर खत्म होने से बढ़ा हादसों का खतरा, रोज चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिवाइडर खत्म होने से बढ़ा हादसों का खतरा, रोज चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
जीटी रोड पर गलत दिशा में जाते वाहन। संवाद
-सर्विस लेन शामिल करने से बीच सड़क में खड़े रहने को मजबूर राहगीर, बेखौफ गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन
-पुलिस की तैनाती के बावजूद नहीं थम रही लापरवाही, डीएसपी बोले- गलत दिशा में आने वाले वाहनों के काटे जा रहे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड पर सर्विस लेन का चौड़ीकरण अब राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। सड़क को चौड़ा करते समय सर्विस लेन को तो शामिल कर लिया गया, लेकिन बीच का डिवाइडर खत्म होने से वहां भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। नतीजतन, रोजाना लोग हादसों का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों रमेश और दीपक का कहना है कि जीटी रोड चौड़ा होने के बाद पैदल यात्री सड़क पार करते समय पुरानी सड़क के हिस्से में आकर खड़े हो जाते हैं, जबकि वाहन चालक नई बनी सड़क से तेजी से निकलने का प्रयास करते हैं। ऐसी स्थिति में पैदल राहगीर और अन्य वाहन चालक बीच सड़क में ही फंसकर रह जाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका हर पल बनी रहती है।
गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन, राहगीरों में डर का माहौल
चौड़ीकरण के बाद वाहन चालकों द्वारा बड़े पैमाने पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) का प्रयोग किया जा रहा है। जांच के दौरान देखा गया कि लाल बत्ती चौक से निकलते ही वाहनों की रफ्तार बेहद तेज हो जाती है। इसके तुरंत बाद गलत दिशा से आते बाइक सवार और अन्य वाहन चालक सामने आ जाते हैं। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के कारण पैदल चलने वालों को वहां से गुजरने में भारी खतरा महसूस होता है।
विज्ञापन
गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर नकेल कसने की मांग
राहगीर विनोद, मनोज और रविंद्र का कहना है कि जीटी रोड पर चौड़ीकरण के कारण रोज गलत दिशा से वाहन आ रहे हैं। कई बार वाहनों की टक्कर से राहगीर चोटिल हो चुके हैं। इस समस्या के बारे में जीटी रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दिनभर गलत दिशा में वाहन चालकों के बेखौफ होकर गुजरने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक से आगे चौड़ीकरण के बाद गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। -सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।
9