{"_id":"69ac9965a4ce4c87a50ca145","slug":"after-25-years-the-dream-of-new-khukharana-comes-true-445-people-got-plots-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153344-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नए खुखराना का 25 साल बाद सपना साकार, 445 को प्लाट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नए खुखराना का 25 साल बाद सपना साकार, 445 को प्लाट आवंटित
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खुखराना गांव के ग्रामीणों का नए गांव का सपना 25 साल बाद साकार हो गया है। ग्रामीणों को लंबे संघर्ष और संयम के बाद शनिवार को प्लाट के आवंटन पत्र मिले हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 445 ग्रामीणों को आवंटन पत्र दिए हैं। ग्रामीणों ने अब रजिस्ट्री कराने और मुआवजा राशि वर्तमान के आधार पर दिलवाने की मांग रखी हैं। पंचायत मंत्री ने रजिस्ट्री साथ के साथ कराने की घोषणा की है। ग्राम पंचायत सरपंच सीमा ने मंत्री कृष्णलाल पंवार और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. पंकज का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों को प्लाट आवंटन का कार्यक्रम शनिवार को जिला सचिवालय में किया गया। इसका संचालन अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने किया। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि खुखराना के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि लोगों को आवंटन पत्र दिए गए हैं। उनकी रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाएगी। उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए गांव में मकान बनाते समय किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। यह सेक्टरों की तरह विकसित किया जाएं। गांव को आदर्श गांवों की श्रेणी में शामिल किया जाना है। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कनब लाकड़ा और तहसीलदार वीरेंद्र गिल मौजूद रहे।
बॉक्स
लक्ष्मी को मिला पहला आवंटन पत्र
जिला सचिवालय में 445 लोगों काे आंवटन पत्र दिए। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 25 लोगों को अपने हाथों से आवंटन पत्र दिए। पहला आवंटन पत्र लक्ष्मी को दिया गया। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि पहला आवंटन ही लक्ष्मी के नाम रहा है। यह गांव के लिए भी लक्ष्मी बनकर आएंगी। उनकाे 237 नंबर का प्लाट मिला है। इनके बाद मुनेश, महेश चंद्र, मांगेराम और सोहनलाल को आवंटन पत्र मिला। लक्ष्मी ने बताया कि थर्मल को उन्नति की उम्मीद से देखा था, लेकिन राखी के चलते गांव में सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। गांव में लोगों को गंभीर बीमारी तक लग गई थी। नए गांव के लिए काफी संघर्ष किया। अब जाकर उम्मीद जगी है। सोहनलाल ने कहा कि गांव के हर घर में लोग बीमार पड़ गए थे। कुछ लोग तो गांव से पलायन कर गए थे। उन्होंने गांव के लिए संघर्ष किया और आज कामयाब भी रहे हैं।
बॉक्स
यह है मामला
पानीपत थर्मल प्लांट 1979 में खुखराना गांव के पास 780 एकड़ जमीन में लगाया गया था। अधिकारियों की अनदेखी से गांव का पर्यावरण और पानी विषैला होता चला गया। ग्रामीणों ने 1993 में गांव को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। हाईकोर्ट ने 2001 में गांव को शिफ्ट करने का फैसला सुनाया। इस बीच गांव सहित आसपास के गांवों के 110 लोगों को थर्मल में नौकरी भी मिली। सरकार ने नए गांव में विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ रुपये जारी किए थे। पंचायत विभाग व संबंधित विभाग लगातार काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी प्रस्तावित है।
Trending Videos