सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman held hostage under pretext of husband's treatment, gang raped

Panipat News: पति के इलाज का झांसा देकर महिला को बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Woman held hostage under pretext of husband's treatment, gang raped
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की महिला को बीमार पति का मौलवी से इलाज कराने का झांसा देकर यूपी के सहारनपुर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने आरोपी के ताऊ से इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उसे पीट और पति को जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद महिला ने किसी तरह अपने पति को फोन किया। पति ने उसे बंधनमुक्त कराया। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

महिला ने बताया कि उसके पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उनके एक जानकार ने वसीम ने कहा कि वह सहारनपुर में एक मौलवी से उसके पति का इलाज करा दूंगा। 26 फरवरी को वह उसे अपने साथ सहारनपुर जिले के एक गांव में ले गया। उसे अपने घर ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने ताऊ के मकान में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसका एक अन्य दोस्त शोएब भी वहां आ गया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने आरोपी के ताऊ को पूरी बात बताई तो उसने पिटाई की और किसी अन्य को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद उसने किसी तरह से एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने पति से बात की। जिस पर वसीम के गांव में पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराकर पानीपत ले आए। महिला ने किला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत क आधार पर बंधक बनाने, दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ----
वर्जन
महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश, प्रभारी, थाना पुलिस किला।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed