सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of irregularities in the construction of the Chaupal of Manana village

Panipat News: मनाना गांव की चौपाल के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the construction of the Chaupal of Manana village
एसडीएम को ​शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण। ग्रामीण
विज्ञापन
समालखा। मनाना गांव स्थित हिंदवाणा चौपाल के निर्माण कार्य में अनियमितताओं और विकास कार्यों में देरी के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम अमित कुमार को शिकायत देकर जांच की मांग की। शिकायत में सरपंच पर चौपाल निर्माण के नाम पर खरीद किए गए सामान के उपयोग और पंचायत निधि के खर्च के लिए सवाल उठाए हैं।
Trending Videos

ग्रामीण रोहतास, अजीत, रतन लाल, धर्मपाल, राजेश कुमार, राजबीर, नरेश व प्रदीप ने बताया कि करीब दस महीने पहले हिंदवाणा चौपाल को तोड़ पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। चौपाल के आसपास लगभग दो हजार की आबादी रहती है। गांव में बारात व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए यही एक प्रमुख चौपाल है। आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद केवल पिल्लर खड़े किए गए हैं, जबकि पिछले करीब दस महीनों से आगे का कार्य नहीं हुआ और भवन पर अभी तक लैंटर भी नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई और अगस्त 2025 में नई ईंटों व लगभग 6130 किलोग्राम सरिया की खरीद दर्शाई गई है, जिसकी कुल राशि करीब 6.98 लाख रुपये बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर न तो संबंधित निर्माण सामग्री दिखाई दे रही है और न ही खरीद के अनुरूप निर्माण कार्य हुआ है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधि के उपयोग में अनियमितता हुई है। इससे ग्राम पंचायत को वित्तीय नुकसान पहुंचा है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से निकाली गई राशि की ब्याज सहित रिकवरी करने व दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। समालखा एसडीएम अमित कुमार ने चौपाल की जांच बीडीपीओ समालखा को सौंपी है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed