सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Apollo School got second place in inter school football competition

Panipat News: अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपोलो स्कूल ने पाया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Apollo School got second place in inter school football competition
विजेता टीम के साथ प्र​शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
समालखा। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल पट्टीकल्याणा की टीम ने अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। ये प्रतियोगिता शनिवार को पानीपत के अंसल में आयोजित की गई थी। स्कूल की अंडर-14 आयुवर्ग की टीम ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।
Trending Videos

विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका टंडन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की फुटबॉल टीम में आठवीं और नौवीं कक्षा से अनीश, वंश खन्ना, लक्ष्य, इशांत व एहसास ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम को 4100 की प्रोत्साहन राशि भेंट की। उन्होंने कोच साहिल को इसका श्रेय दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रशासनिक प्रमुख विकास अरोड़ा के अलावा शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed