फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman slapped: PSI, constable suspended.

Panipat News: कारोबारी को मारा थप्पड़ पीएसआई, सिपाही निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Businessman slapped: PSI, constable suspended.
पानीपत। रंगदारी की कॉल आने के बाद फरियाद लेकर एंटी एक्सटोर्सन सेल में पहुंचे फरियादी के साथ सेल में तैनात पीएसआई और सिपाही ने अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने कारोबारी को थप्पड़ मार दिया। कारोबारी ने इसकी जानकारी शहर विधायक को दी।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक और कारोबारियों ने एसपी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी को रंगदारी की कॉल आई थी। इस पर वह वह शुक्रवार को एंटी एक्सटोर्सन सेल में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्हें मोबाइल फोन में अद्येद सुरक्षा एप भी इंस्टाल करानी थी। उन्होंने इस संबंध में सेल में तैनात पीएसआई संजीव व सिपाही आनंद से बात की। जहां पर उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। कारोबारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और थप्पड मार दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कारोबारी ने पूरी घटना से शहर विधायक प्रमोद विज और साथ कारोबारियों को अवगत कराया। घटना पर कारोबारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही विधायक के साथ प्रतिनिधि मंडल एसपी से मुलाकात कर शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने इस मामले को तुरंत ही संज्ञान लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed