फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Muntazima Committee will meet in Sanauli on the 11th.

Panipat News: मुन्तजिमा कमेटी की सनौली में 11 को होगी बैठक

Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The Muntazima Committee will meet in Sanauli on the 11th.
पानीपत। जमीयत उलेमा-ए-हिंद मुत्तहिदा की बड़ी बैठक 11 अगस्त को सनौली में होगी। इसमें हरियाणा समेत चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की मुन्तजिमा कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए रविवार को पानीपत के जामिया फलाहुल मुसलमीन की कचहरी वाली मस्जिद में आयोजित ऑल बॉडी की बैठक की। इसमें इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता हज़रत मुफ़्ती दाऊद क़ासमी ने की। उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में पहली बार मुन्तजिमा कमेटी की बैठक का आयोजन हो रहा है। इसमें चारों राज्यों से लगभग 1,500 से अधिक उलेमा-ए-किराम, जिम्मेदारान और मेहमान शिरकत करेंगे। यह आयोजन उम्मत-ए-इस्लामिया में भलाई, आपसी एकता, भाईचारे और दीनी जागरूकता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में हजरत हाफिज ने बताया कि एसआईआर-2026 की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी लोगों से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की और कहा कि जिनका नाम शामिल नहीं है, वे घबराने के बजाय आवश्यक दस्तावेजों के साथ तुरंत संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। किसी भी समस्या की स्थिति में जमीयत उलेमा के कार्यकर्ताओं से सहायता ली जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में देश में शांति, सौहार्द, तरक्की और राष्ट्रीय एकता के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर हजरत मुफ्ती शराफत, हजरत मौलाना इलियास, हजरत कारी सादिक, कारी इरशाद रशीद और सनौली से हजरत मौलाना असजद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed