फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yash Ghanghas missed out on a medal at the Commonwealth Games

Panipat News: राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से चूक गए यश घनघस

Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Yash Ghanghas missed out on a medal at the Commonwealth Games
अपने परिवार के साथ यश घनघस। परिजन
पानीपत। राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो प्रतियोगिता में पानीपत के खिलाड़ी यश घनघस पदक जीतने से चूक गए। हालांकि, उनका संघर्ष और शानदार प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। परिवार को विश्वास है कि वह आगामी एशियाई खेलों में दमदार वापसी करेंगे।
विज्ञापन

यश ने कठिन मुकाबलों में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया। वह अंतिम चरण में पदक हासिल नहीं कर सके। यश मूल रूप से पानीपत जिले के बांध गांव के निवासी हैं। उनका परिवार कई वर्षों से पानीपत के विकास नगर में रह रहा है। उनके पिता आनंद कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 58वीं बटालियन में अधिकारी हैं।
विज्ञापन

वह वर्तमान में मणिपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आनंद कुमार ने यश को खेलों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। यश के छोटे भाई लक्ष्य बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। यश का जूडो के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने सातवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान जूडो खेलना शुरू किया। शुरुआती प्रशिक्षण शिवाजी स्टेडियम में लिया, जहां उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed