{"_id":"6a6fe1f45626c3eed304f4e4","slug":"the-unity-of-all-communities-is-the-nations-greatest-asset-dr-archana-gupta-panipat-news-c-244-1-pnp1006-161739-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी समाजों की एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है : डाॅ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी समाजों की एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है : डाॅ. अर्चना गुप्ता
Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
गुर्जन भवन में लंगर भवन का शिलान्यास करती भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता। भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को सेक्टर-24 स्थित गुर्जर भवन में बनने वाले लंगर हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पानीपत के समस्त गुर्जर समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी समाजों की एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। जब सभी समाज आपसी सद्भाव, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं, तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है और देश व प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।
भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य कर रही है। यही विचार समाज को जोड़ता है और राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी समाजों से शिक्षा, संस्कार, सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुर्जर समाज ने देश की रक्षा, कृषि, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गुर्जर समाज की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा, संगठन और संस्कार को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाता है। प्रदेशाध्यक्ष ने युवाओं को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सेवा कार्यों और राष्ट्रहित के अभियानों से जुड़कर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक मनमोहन भड़ाना, आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय संयोजक चौ. अशोक आर्य, नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी अशोक गुर्जर, जोगिंदर रावल, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, ऋषिपाल कसाना, मुनीश कठवाड़, राजकुमार छोक्कर व निशांत छोक्कर मौजूद रहे। संवाद