सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chelsea and Prachi Win Poster Competition

Panipat News: पोस्टर प्रतियोगिता में चेल्सी-प्राची ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chelsea and Prachi Win Poster Competition
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, आधुनिक आईटी तकनीक और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। परिणाम में चेल्सी और प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित गुप्ता और तनिश द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि चेन्सी और हर्षिता को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार में दिव्या व हरगुनप्रीत को प्रथम और आकांक्षा व शिपु को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
Trending Videos

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है और इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं। संयोजक डॉ. विक्रम कुमार ने आईटी सेक्टर को देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताया, जबकि सहसंयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता ने आईटी नवाचार की बढ़ती गति पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में डॉ. निधान सिंह और डॉ. चेतना नरूला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed