सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and Daughter on Bike Killed in Collision with Canter

Panipat News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mother and Daughter on Bike Killed in Collision with Canter
विज्ञापन
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र में छाजपुर गांव के पास हाईवे पर शनिवार शाम कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां साहिबा 26 और उनकी एक साल की बेटी पलक की मौत हो गई। साहिबा अपने पति जाकिर और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से यूपी के बुढ़ाना जा रहे थी। जाकिर ने बताया कि उसकी पत्नी साहिबा गर्भवती थी। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

आसनकलां गांव के जाकिर ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी साहिबा और एक साल की बेटी पलक के साथ मोटरसाइकिल से बुढ़ाना जा रहे थे। जैसे ही वह पानीपत- हरिद्वार हाईवे पर छाजपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वह तीनों घायल हो गए। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पलक को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिबा को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेज दिया। परिजन उसे लेकर करनाल के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की सुबह साहिबा की भी मृत्यु हो गई। हादसे में मां बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। रविवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई की। उधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन भी जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले जाकिर की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कैंटर चालक की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, जाकिर ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। हादसे में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed