फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child abducted from near father's pushcart

Panipat News: पिता की रेहड़ी के पास से बच्चे का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Child abducted from near father's pushcart
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के पुरेवाल कॉलोनी में पिता की रेहड़ी के पास खेल रहे पांच साल के बच्चे अहद का अपहरण हो गया बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें बच्चा संदिग्ध युवक के साथ पैदल-पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुरेवाल कॉलोनी छाबड़ा फैक्टरी निवासी फिरदौस ने बताया कि उनके पति मीट की रेहड़ी लगाते हैं। उनके पांच बच्चे हैं। इनमें पांच साल का अहद है। मंगलवार शाम को अहद अपने पिता चांद के साथ रेहड़ी पर गया था। जहां पर वह अपने बड़े भाई और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम को करीब साढ़े सात बजे अहद लापता हो गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। दो मोटरसाइकिल वाले नजर आए लेकिन आगे फुटेज देखा तो पता चला कि अहद एक युवक के साथ पैदल जा रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए टीम लगाई है लेकिन बुधवार शाम तक पता नहीं चला है। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीम लगाई गई है। कॉलोनी के आस-पास के फुटेज खंगाली जा रही है। जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed