{"_id":"69b6b656fc7e6fb1fb09ed12","slug":"child-rights-protection-commission-issues-notice-to-rapper-badshah-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें: अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भेजा नोटिस, इन बातों को लेकर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें: अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भेजा नोटिस, इन बातों को लेकर जताई आपत्ति
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने बादशाह के टटीरी गाने को लेकर आपत्ति जताई है।आयोग ने बादशाह, गाने के निदेशक समेत तीन को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब तलब किया है।
रैपर बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
टटीरी गाने पर उठे विवाद में गायक बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य महिला आयोग के बाद अब राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने वीडियो में स्कूल ड्रेस में महिला कलाकारों को दिखाने पर आपत्ति जताई है। आयोग ने बादशाह, गाने के निदेशक समेत तीन को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब तलब किया है।
ये है आपत्तियां
इसमें अमर्यादित बोल का मतलब, स्कूल ड्रेस में दिखाई महिला कलाकारों की उम्र, 18 साल से कम होने पर उनके अभिभावकों की सहमति आदि बिंदुओं पर जवाब मांगा है। इससे पहले महिला आयोग की ओर से भी बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
टटीरी गाने के अमर्यादित बोल पर विवाद होने पर गायक आदित्य सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ लगातार शिकायत की जा रही है। राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग में पहुंची शिकायतों में कहा गया है कि म्यूजिक वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने कलाकारों को ऐसे दृश्यों में दिखाया गया है, जो बच्चों की छवि और शिक्षा के प्रति नकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
वीडियो में कलाकार स्कूल बैग फेंकते, बस पर चढ़कर डांस करते और पढ़ाई से बेपरवाह नजर आते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर आयोग ने वीडियो के डायरेक्टर महावीर सिंह संधू (माही संधू), जोबन संधू और गायक बादशाह को नोटिस जारी किया है। 13 मार्च को आयोग ने नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि तय समय में जवाब न मिलने पर आयोग आगे की कार्रवाई तय करेगा।
Trending Videos

इन बिंदुओं पर मांगा जवाब
1.वीडियो में स्कूल ड्रेस में दिखाई देने वाले कलाकारों की उम्र क्या है और क्या इनमें से कोई 18 वर्ष से कम आयु का है तो उनके अभिभावकों का सहमति पत्र है या नहीं।
2. साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि शूटिंग के दौरान बाल कलाकारों से संबंधित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं।
3.जींद रोडवेज बस पर डांस करने के लिए विभाग से अनुमति ली गई या नहीं।
4. जींद सच्चा खेड़ा के स्कूल को दिखाया गया है। शिक्षा विभाग से इसकी अनुमति ली गई है या नहीं।
महिला आयोग ने दिए थे गिरफ्तारी के आदेश
टटीरी प्रकरण में बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने नोटिस जारी कर 13 मार्च को बादशाह को पानीपत में हुई जनसुनवाई में पेश होने को कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे जिस पर उन्होंने पुलिस को तुरंत बादशाह को गिरफ्तार कर आयोग के सामने पेश करने के आदेश दिए थे।

सविता आर्या, नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष
- फोटो : संवाद
वहीं, नारी तू नारायणी उत्थान समिति पानीपत की अध्यक्ष सविता आर्या ने दिनांक 5 मार्च 2026 को महिला आयोग में एक लिखित शिकायत देकर अवगत कराया था कि 1 मार्च 2026 को गायक एवं गीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह द्वारा प्रस्तुत एक गीत "टटीरी" के वीडियो में कुछ अत्यंत चिंताजनक दृश्य सामने आए थे। वीडियो में छोटी नाबालिग बच्चियों को हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालय की वर्दी में दिखाया गया थाl इसके अतिरिक्त गीत की कुछ पंक्तियां भी आपत्तिजनक थीl
सविता ने आयोग से निवेदन किया गया था की गाने में गलत शब्दों के प्रयोग को देखते हुए तुरंत गाने पर बैन लगाया जाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाएl नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने महिला आयोग के तुरंत संज्ञान लेते सभी सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म से गाने को बैन कर डिलीट करवाने पर हुई कार्रवाई पर अपनी और संतुष्टि पत्र महिला आयोग को भेज दिया है।