फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver checking truck's wheel crushed on GT Road

Panipat News: जीटी रोड पर ट्रक के पहिए की जांच कर रहे चालक को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Driver checking truck's wheel crushed on GT Road
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास पीर बाबा के सामने ट्रक के पहिए की जांच कर रहे चालक (35) को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने चाय की दुकान संचालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिवाह गांव के अजीज उर्फ सोनू ने बताया कि उसकी पीर बाबा के सामने चाय की दुकान है। मंगलवार को वह अपनी दुकान के सामने बैठा हुआ था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उनकी दुकान के सामने एक ट्रक आकर रूका। चालक ट्रक के पहियों की जांच करने लगे। उसी समय दिल्ली की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी बुधवार देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी सुभाष ने बताया कि दुकानदार अजीज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक चालक के शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed