सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E rickshaw driver refused to give lift to criminal In Panipat, accused said ind out my history, shot him

Panipat: ई- रिक्शा चालक ने बदमाश को लिफ्ट देने से किया मना, आरोपी बोला- मेरा इतिहास पता कर लेना, मारी गोली

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:39 PM IST
सार

पानीपत में ई-रिक्शा चालक और बदमाश की कहासुनी में आरोपी ने चालक के भाई को गोली मार दी। जिसके बाद लोगों ने बदमाश को पकड़कर जमकर मारे। घटना धमीजा कॉलोनी की बताई जा रही है। बदमाश ई- रिक्शा चालक को उग्राखेड़ी गांव की ओर छोड़ने के लिए बोल रहा था।

विज्ञापन
E rickshaw driver refused to give lift to criminal In Panipat, accused said ind out my history, shot him
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पानीपत की धमीजा कॉलोनी में ई- रिक्शा चालक ने एक बदमाश को लिफ्ट देने से मना किया तो उसने चालक के भाई को गोली मार दी। गोली उसकी छाती में लगकर कमर से आर पार हो गई। लोगों ने बदमाश को मौके पर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई गई। बदमाश की रॉड व लाठी डंडों से पिटाई की गई। लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर ली।

Trending Videos


तहसील कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को लोगों से छुड़़ाया और उसको इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। तहसील कैंप थाना पुलिस की देखरेख में बदमाश का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ई- रिक्शा चालक को जिला नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। तहसील कैंप थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनानाथ कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार पेशे से ई- रिक्शा चालक हैं। उनकी ई- रिक्शा खराब हो गई थी। वह ई- रिक्शा लेकर दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में दीनानाथ कॉलोनी में ही एक युवक उसके पिता राकेश कुमार को मिला। वह उसके पिता से पूछने लगा कि वह किसी कॉलोनी में है। उसके पिता ने बता दिया कि वह दीनानाथ कॉलोनी है। युवक उसे कहने लगा कि उसे उग्राखेड़ी गांव के पास छोड़ दे।

उसके पिता ने कहा कि उसकी ई- रिक्शा खराब है। इस बात को लेकर उसके पिता के साथ उस युवक की कहासुनी हो गई। इसी वक्त उसका चाचा विनोद कुमार घर का राशन लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। उसने देखा कि उसके राकेश की एक युवक के साथ बहस हो रही है। वह उस युवक को चुप करने लगा और वहां से वह दोनों धमीजा कॉलोनी आ गए। पीछे पीछे वह युवक भी उनको गाली गलौज करते हुए आ गया।

धमीजा कॉलोनी में भी उस युवक के साथ उसके पिता राकेश व चाचा विनोद की बहस हुई। युवक ने उसके चाचा विनोद की छाती में गोली मार दी। गोली लगते उसका चाचा जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उस बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वह अपने चाचा विनोद को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आए, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

बदमाश बोला: मेरा इतिहास पता कर लेना
इस पूरी घटना की दीनानाथ कॉलोनी के माेहित ने अपने माेबाइल में वीडियो बनाई है। इसमें बदमाश उग्राखेड़ी गांव निवासी विकास उर्फ मूसा हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा लोगों से बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है कि उसके साथ इन्होंने बदतमीजी की है। उसने सिर्फ रास्ता पूछा था। उसका इतिहास पता कर लेना, वह यहां आग लगा देगा।

प्रत्यक्षदर्शी बोले: युवक ने अपनी जान बचाने के लिए चलाई गोली

एक ज्योति कॉलोनी निवासी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उग्राखेड़ी गांव निवासी युवक के पीछे 10-12 युवक लाठी डंडे लेकर पड़े थे। उसने उनसे बचने के लिए गोली चलाई। जोकि एक व्यक्ति को लग गई। इसके बाद उस युवक को बुरी तरह से पीटा गया।

जाट आंदोलन में कारों में लगा दी थी आरोपी ने आग

2016 में यह आरोपी विकास उर्फ मूसा उस वक्त सुर्खियों में आया था। जब इसने जाट आंदोलन में सेक्टर 11-12 में कारों व मोटरसाइकिलों में आग लगा दी थी। उस वक्त पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह मारपीट व जानलेवा हमले के कई मामलों में गिरफ्तार भी हुआ था।

बदमाश बोला: गोली न चलाता तो वह मार देते

अस्पताल में दाखिल आरोपी विकास ने बताया कि उसकी कार दीनानाथ कॉलोनी में खड़ी थी। वह कार खड़ी करके भूल गया। इसलिए वह जगह के बारे में पूछ रहा था। उसके पीछे 10-12 युवक लाठी डंडे लेकर पड़े थे। इसलिए उसने अपने बचाव में गोली चलाई है।

बदमाश को गंभीर चोटें
आरोपी विकास को बुरी तरह से पीटा गया है। उसके सिर पर पांच , नाक, होठों, कमर, पैरों व छाती पर गंभीर चोटें है। उसके सिर में सा व नाक पर चार टांके आए हैं।

जिसको गोली लगी उसकी हालत खतरे से बाहर- डॉ. सुखदीप
गोली छाती में लगकर कमर से बाहर निकल गई है। उसका ब्लड प्रेशर भी सामान्य हो गया था। उसको रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। -डॉ. सुखदीप, प्रभारी इमरजेंसी वार्ड जिला नागरिक अस्पताल>

अधिकारी के अनुसार
तहसील कैंप थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों की सलाह के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed