सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation's outstanding recovery drive intensifies, Rs 10.63 crore recovered in two months

Panipat News: बिजली निगम का बकाया वसूली अभियान तेज, दो माह में 10.63 करोड़ की रिकवरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's outstanding recovery drive intensifies, Rs 10.63 crore recovered in two months
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। उप शहरी मंडल पानीपत के अंतर्गत विभिन्न सब डिवीजन में बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक मंडल में 26,564 उपभोक्ताओं पर करीब 55.93 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज था।
Trending Videos

निगम की ओर से एक जनवरी से 9 मार्च 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 7,314 उपभोक्ताओं से करीब 10.63 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। इसके अलावा 433 मामलों में पीडीसीओ (स्थायी रूप से कनेक्शन काटने) की कार्रवाई करते हुए करीब 4.80 करोड़ रुपये के बकाया को समायोजित किया गया। वहीं 689 उपभोक्ताओं के कनेक्शन टीडीसीओ के तहत अस्थायी रूप से काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिवीजन से मिले आंकड़ों के अनुसार इसराना क्षेत्र में 8,711 उपभोक्ताओं पर 15.12 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें से अब तक करीब 3.25 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं मतलौडा सब डिवीजन में 8,602 उपभोक्ताओं पर 8.73 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें से 3.04 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई।
इसके अलावा सब अर्बन पानीपत क्षेत्र में 5,833 उपभोक्ताओं पर 8.70 करोड़ रुपये बकाया दर्ज था, जिसमें से करीब 3.10 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। वहीं सब अर्बन नंबर-2 क्षेत्र में 3,418 उपभोक्ताओं पर करीब 23.37 करोड़ रुपये बकाया था, जहां से अब तक 1.22 करोड़ रुपये की ही रिकवरी हो सकी है। बिजली निगम के अनुसार अभी भी 17,686 उपभोक्ताओं पर करीब 13.41 करोड़ रुपये का बकाया शेष है।


बिलों की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी है। बकाएदार उपभोक्ताओं से भुगतान कराने के साथ ही नियमों के तहत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर बिल जमा कराएं।
- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed