{"_id":"6ad0c469b03b7310f5013884","slug":"launch-of-rammohan-book-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166051-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राममोहन की पुस्तक ‘उज्बेकिस्तान से दोस्ती’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राममोहन की पुस्तक ‘उज्बेकिस्तान से दोस्ती’ का विमोचन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ पुस्तक का विमोचन करते एडवोकेट राममोहन राय। स्रोत : स्कूल
पानीपत। इतिहासकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट राममोहन राय की 146 पृष्ठों की पुस्तक ‘उज्बेकिस्तान से दोस्ती’ का वीरवार को हाली अपना स्कूल में विद्यार्थियों के बीच विमोचन किया गया। पुस्तक में करीब 40 वर्ष पहले तत्कालीन सोवियत संघ का हिस्सा रहे उज्बेकिस्तान की यात्रा के संस्मरणों के माध्यम से वहां के इतिहास, संस्कृति और जनजीवन का वर्णन किया गया है।
राममोहन राय ने बताया कि उन्होंने पुस्तक बच्चों को समर्पित की है, ताकि नई पीढ़ी पढ़ने और यात्रा-साहित्य के माध्यम से दुनिया को जान सके। इसमें ताशकंद, बुखारा, समरकंद और फरगना जैसे ऐतिहासिक शहरों के सामाजिक जीवन को सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता भानु और अंशिका रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, संवेदनशीलता और व्यापक विश्व-दृष्टि विकसित करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
27