सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawrence gang threatens rapper Badshah

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पानीपत में एक मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लॉरेंस गैंग के नाम से रैपर बादशाह को उनके विवादित गाने टटीरी को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है। डिटेल में पढ़ें खबर...

Lawrence gang threatens rapper Badshah
रैपर बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमकी दी है। रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर धमकी भरी यह पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में रैपर बादशाह के टटीरी गाने का जिक्र करते हुए लिखा गया है "गाने से हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का प्रयास किया गया है। पहले 2024 में तेरे कल्ब पे तुझे ट्रेलर दिखाया था। इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे"
Trending Videos


पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय में फायरिंग 

पानीपत शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर बाद सवा तीन बजे असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने कार्यालय के शीशे पर बाहर से ही सात राउंड फायर किए। कार्यालय संचालक ने बदमाशों की रेकी करने का पता चलने पर आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। वह टीम के कहने पर पुलिस थाने में शिकायत देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lawrence gang threatens rapper Badshah
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बेखौफ बदमाशों ने इस बीच कार्यालय पर गोली चला दी। डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट 

इसी हमले के बाद रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेवारी लॉरेंस गैंग की ओर से ली गई है। उन्होंने रैपर बादशाह को दी धमकी के अलावा पोस्ट पर लिखा कि  "मनी एक्सचेंज कार्यालय पर जो फायरिंग हुई वह रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है। ऑफिस से  हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। बड़े स्तर पर मनी एक्सचेंज कार्यालय से हवाला का पैसा बाहर भेजा जा रहा है। इसको लेकर पहले धमकी दी थी लेकिन इन्हें समझ नहीं आई इसलिए इस बार ट्रेलर दिखाया गया है और अभी पिक्चर बाकी है।" वहीं, एसपी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली गई है। हम उसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed