{"_id":"6ad0bf6068119b21ca09b5fc","slug":"learn-stress-management-and-positive-thinking-from-the-teachings-of-the-gita-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166046-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गीता की शिक्षाओं से सीखें तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गीता की शिक्षाओं से सीखें तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच
Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
समालखा। इस्कॉन पानीपत की ओर से पाइट कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। 'स्ट्रेस ऑफ स्माइल' विषय पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाई, परीक्षा और भविष्य से जुड़े दबाव से निपटने के तरीके बताए गए।
इस्कॉन के वक्ता गोविंद कृष्ण दास और उनकी टीम ने श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं के माध्यम से सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और संतुलित दृष्टिकोण से जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को सात सत्रों के विशेष गीता कार्यक्रम से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कॉलेज प्रतिनिधि राकेश तायल और शुभम तायल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में उपयोगी हैं। सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।