फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies; second wife accused of assaulting him and administering poison to extort 10 lakh rupees.

Panipat News: युवक की मौत, दूसरी पत्नी पर 10 लाख रुपये ऐंठने के लिए मारपीट कर जहर देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Man dies; second wife accused of assaulting him and administering poison to extort 10 lakh rupees.
लोकेश कुमार। फाइल फोटो-स्रोत : परिजन
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसवीर कॉलोनी में लोकेश कुमार उर्फ सौरभ (33) की मौत हो गई। परिजनों ने उनकी दूसरी पत्नी पूजा पर 10 लाख रुपये ऐंठने की नीयत से मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोकेश उसके तीन बेटों में सबसे बडे थे। उनकी पहली शादी करीब 12 वर्ष पहले करनाल के सगोही गांव की किरण के साथ हुई थी। इनसे उनको 10 साल की बेटी है। इस बीच पानीपत के जुलालपुर गांव पूजा ने लोकेश को अपने जाल में फंसा लिया। पूजा पहले भी कई शादी कर चुकी है। पूजा ने लोकेश का उसकी पहली पत्नी से तलाक करा दिया। इसके बाद उससे शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा ने लोकेश को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अक्सर उससे पैसे ऐंठ लेती थी और लोकेश को समय पर खाना तक नहीं देती थी। वह अब लोकेश के माध्यम से उनसे 10 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रही थी। पैसे न लाने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया जाता था। उसने उनके घर आकर भी पैसे न देने पर लोकेश को मरवा देने की धमकी दी थी। इसके अलावा लोकेश के कार खरीदने को दिए पैसे भी अपने नाम करा लिए थे।
विज्ञापन

पिता राज सिंह ने बताया कि लोकेश शनिवार की रात करीब 10 बजे नूरवाला रामलीला चौक के पास अपने चाचा सतीश कुमार से मिला था। उसने उनको बताया कि पूजा उससे 10 लाख रुपये मांग रही है और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रही है। इसके बाद रविवार सुबह करीब सात बजे विकास नाम का एक युवक उनके घर आया। उसने लोकेश का एक्सीडेंट होने और सेक्टर-18 स्थित एक अस्पताल में दाखिल होने की बात कही। वे अस्पताल पहुंचे तो लोकेश मृत मिला। सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed