सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister Shivraj Singh Chauhan in Panipat

Panipat "ढंग से खेती करने में है बड़ा लाभ, विकसित भारत के लिए जरूरी है समृद्ध किसान"

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 10:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा खेती को विकसित करने के साथ किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 16 हजार कृषि वैज्ञानिक देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत देश के किसानों को इस बात के लिए जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Minister Shivraj Singh Chauhan in Panipat
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने कहा कि खेती घाटे का सौदा नहीं है। यह ढंग से की जाए तो किसान बड़ा लाभ ले सकते हैं। वे खुद भी खेती करते हैं और इसकी बारीकियों को अच्छी तरह से समझते हैं। विकसित भारत के लिए विकसित खेती व समृद्ध किसान जरूरी है ये बात केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को पानीपत में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 में किसानों को संबोधित करते हुए कही। 
Trending Videos


यह कार्यक्रम स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ। इसमें जिले के किसान, पशुपालक और मत्स्य से जुड़े लोग शामिल रहे। उन्होंने जय जवान-जय किसान के नारे पर कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे को विज्ञान के साथ जोड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें और बढ़ोतरी करते हुए जय अनुसंधान के साथ जोड़ा। केंद्रीय मंत्री ने छह प्रगतिशील किसानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की भावांतर योजना की प्रशंसा की व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा खेती को विकसित करने के साथ किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 16 हजार कृषि वैज्ञानिक देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत देश के किसानों को इस बात के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनको खेती के तरीके और खेती के प्रकार की जानकारी दी जा रही है। देश में 2170 टीम आठ हजार स्थानों पर किसानों के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को पोषक तत्व, खाद व फसल की किस्म व उनके लाभ की जानकारी दे रहे हैं।


 

धान की दो किस्मों में पानी की लागत आएगी कम

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए धान की दो किस्में भी वैज्ञानिकों ने विकसित की हैं जिनमें 20 प्रतिशत पानी की लागत कम आएगी व 30 प्रतिशत उत्पादन बढ़ेगा। हरियाणा में 55 टीमें लगातार किसानों को संवाद स्थापित करके जागरूक कर रही है। यह कृषि संकल्प अभियान 12 जून तक लगातार जारी रहेगा। किसान गांव में पहुंची टीम से सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक क्विंटल फसल की बढ़ोतरी होती है तो देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार किसानों का हित चाहती है। किसानों को खेत के साथ फसल का भी परिवर्तन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार की राशि किसानों को दी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी किसानों को लाभ मिल रहा है। मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत भी किसानों को सात हजार रुपये की मदद दी जाती है। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज का उत्पादन करने व मोटे अनाज का उपयोग करने का आह्वान किया। आईएआरआई दिल्ली के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. टिकम सिंह और डीएआरई के सचिव व आईसीएमआर के डीजी डॉ. एमएल जाट ने भी किसानों को तकनीक से जुड़ने का आह्वान किया। कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक ने केंद्रीय मंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर डीडीजी एक्सटेंशन राजवीर बराड़, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, कृषि विभाग के निदेशक रणबीर सिंह, बागवानी विभाग के एचओडी अर्जुन सैनी, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र सोलंकी, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कंबोज, डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पकंज यादव, पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed