सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Over 100 Fire Department Employees on a Two-Day Strike; Officers Held Their Breath

Panipat News: दो दिन की हड़ताल पर दमकल विभाग से 100 के अधिक कर्मचारी, अटकी रही अफसरों की सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Over 100 Fire Department Employees on a Two-Day Strike; Officers Held Their Breath
​हालीपार्क फायर स्टेशन पर हड़ताल पर बैठे दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 22 सूत्रीय मांग के लिए बुधवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। विभाग में कार्यरत करीब 100 अनियमित कर्मचारियों ने हाली पार्क फायर स्टेशन परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने फरीदाबाद में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिवार को आर्थिक मदद नहीं दी। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उधर, हड़ताल के कारण पानीपत जिले के लिए निदेशालय से 100 होमगार्ड व 40 चालक मांगे गए थे लेकिन, एक भी होमगार्ड नहीं मिला और चालक भी मात्र 20 मिले। कर्मचारियों क कमी होने से दिनभर अफसरों की सांसें अटकी रही।
Trending Videos

बुधवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी हालीपार्क फायर स्टेशन पर एकत्र हुए। सभी कर्मचारी हड़ताल की घोषणा कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान रणबीर ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में दो कंपनियों में आग लगी थी। आग को बुझाते समय दमकल केंद्र पर तैनात दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे, जिनकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी सरकार ने उनके परिजनों को कोई सांत्वना नहीं दी, साथ ही परिवार की आर्थिक मदद भी नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने कहा कि एचकेआरएनएल दमकल कर्मचारी बुधवार को वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि तीन व चार अप्रैल को उनकी सरकार के साथ बैठक हुई थी, जिसमें मांगों का कोई निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो वह हड़ताल को अनिश्चित कालीन कर देंगे। इस मौके पर नगर पालिका संघ के प्रधान नरेश, अनल मच्छरौली, तेजेंद्र तुर, अनिल मलिक, देवेंद्र नरवाल, परमिंदर, रोहताश, सुरजीत, परवीन आदि रहे।

मुख्यालय से मांगे थे 100 होमगार्ड व 40 चालक
दमकलकर्मियों की हड़ताल के कारण विभाग ने निदेशालय से 100 होमगार्ड और 40 चालकों की मांग की थी, लेकिन होमगार्ड की उपलब्धता न होने के कारण एक भी होमगार्ड नहीं दिया गया। वहीं, 40 में से मात्र 20 चालक दिए गए हैं। पूरे जिले का भार उन्हीं के कंधों पर आ गया है,साथ ही विभाग के नियमित कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। वहीं, फायर स्टेशन पर गाड़ी भी तैयार रहीं। हालांकि बुधवार को जिले में आग लगाने की कोई सूचना नहीं आई। जिस कारण अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

प्रमुख मांगें
1. फरीदाबाद में जान गंवाने वाले दोनों दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा
2. आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद।
3. परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी
4. भवी चंद शर्मा की दिव्यांग पुत्री को सभी सामाजिक लाभ व दोनों पुत्रियों की पढ़ाई का खर्च उठाया जाए
5. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए 31 दिसंबर 2025 के निर्णय को फायर कर्मचारियों पर लागू करना
6. जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 के अनुसार फायर के कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष नौकरी की गारंटी
7. पे-रोल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए तथा वर्ष 2022 से लंबित वेतन एरियर का भुगतान किया जाए।
8. पे-रोल व कौशल निगम दमकल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
9. हरियाणा पुलिस की तर्ज पर पांच हजार मासिक जोखिम भत्ता एवं 7500 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाए।
10. ड्यूटी के दौरान चोट लगने पर समुचित मेडिकल सुविधा दी जाए।
11.कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
12.कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 20 लाख की आर्थिक सहायता। इनके अलावा भी 10 मांग रखी।

कर्मचारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर गए हैं, जो कर्मचारी उपलब्ध हैं उन्हें हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।

हालीपार्क फायर स्टेशन पर हड़ताल पर बैठे दमकलकर्मी। संवाद

हालीपार्क फायर स्टेशन पर हड़ताल पर बैठे दमकलकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed