{"_id":"6ade11a847963f04b70b6266","slug":"power-cut-in-four-villages-due-to-a-broken-pole-supply-remains-unrestored-even-after-14-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166584-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खंभा टूटने से चार गांवों की बिजली गुल, 14 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खंभा टूटने से चार गांवों की बिजली गुल, 14 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं
विज्ञापन
सनौली-झांबा मुख्य अड्डे पर टूटा पड़ा खंभा। संवाद
तीन दिन की हड़ताल के बाद अब खंभा टूटने से बढ़ी परेशानी, पेयजल संकट और हादसे का डर; ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली-झांबा मुख्य अड्डे पर शनिवार देर रात 11 केवी बिजली लाइन का खंभा टूट गया। इससे तार जमीन पर गिर गए और झांबा, सनौली खुर्द, तामसाबाद व रामड़ा-आर गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले भी कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल के कारण इन गांवों में बिजली संकट बना रहा था।
घटना के 14 घंटे बाद भी खंभा नहीं बदला गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की ओर से सूचना देने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में रोष है। सड़क पर बिजली का खंभा और तार गिरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
झांबा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण पहले तीन दिन हड़ताल के कारण परेशान रहे और अब रात से बिजली गुल है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सनौली खुर्द निवासी सुनील त्यागी ने कहा कि सड़क पर खंभा और तार गिरने से हादसे का डर बना हुआ है, लेकिन विभाग खंभा लगाने में देरी कर रहा है।
विज्ञापन
तामसाबाद निवासी सतपाल शर्मा ने बताया कि बिजली नहीं होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली निगम के एसडीओ परमिंद्र सिंह ने बताया कि खंभा टूटने की सूचना मिली है। उसकी जगह नया खंभा लगवाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
28